Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पति की दूसरी शादी रुकवाने थाने पहुंची पत्नी

Published

on

हरदोई, दूसरी शादी, थाना क्षेत्र बघौली के मिर्जापूर्वा, पुष्पा पुत्री तौले, संजय पुत्र मोतीलाल

Loading

लडके का पिता हिरासत में
मनोज तिवारी
हरदोई। दो साल पूर्व एक लड़की के साथ शादी करने वाला युवक शुक्रवार को फिर दूसरी शादी करने पहुंचा। जानकारी मिलते ही पत्नी पुलिस के पास पहुंची, पुलिस ने लड़के के पिता को हिरासत में ले लिया है, दूल्हे को पकड़ने के लिए पुलिस भेजी गयी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ थाना क्षेत्र बघौली के मिर्जापूर्वा निवासी पुष्पा पुत्री तौले की शादी दो साल पहले मिर्जापुरवा निवासी संजय पुत्र मोतीलाल के साथ हुई थी। संजय ने गुपचुप तरीके से अपना विवाह फिर तय कर लिया और तय तारीख 12 मई 2015 शुक्रवार को बारात सजाकर संजय सेहरा बांधकर शादी के लिए संजय की बारात नयापुरवा जा रही थी। जानकारी लगते ही पुष्पा के पाँव के तले की जमीन खिसक गयी।

पुष्पा बघौली थाने पहुची और पुलिस को सारी बात बताई। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गयी। बारात रुकवाकर दूल्हेी के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जबकि दूल्हाा संजय को पकड़ने के लिए नयापुरवा पुलिस भेजी गयी है। समाचार लिखे जाने तक लड़की थाने में मौजूद थी।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending