Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गुजरात सरकार ने पटेल समुदाय को आरक्षण देने से किया इंकार

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को घोषणा की कि नौकरियों व शैक्षणिक संस्थानों में पटेल समुदाय के लोगों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा द्विस्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान रविवार को खत्म होने के एक दिन बाद की है।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सौराष्ट्र के अमरेली जिले में एक चुनावी जनसभा के दौरान की। यह जिला पटेल समुदाय द्वारा आरक्षण की मांग के लिए चार महीने के व्यापक आंदोलन का केंद्र रहा था। ऐसा पहली बार है, जब मुख्यमंत्री ने पटेल समुदाय को किसी प्रकार के आरक्षण से इंकार किया है और इस बात पर जोर दिया कि पटेलों को आरक्षण का लाभ देकर अन्य समुदायों का हक नहीं मारा जाएगा।

राजुला कस्बे में भाषण के दौरान उन्होंने कहा, “पटेल समुदाय के केवल पांच फीसदी लोग आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्हें आरक्षण देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अन्य समुदायों का हक नहीं मारा जाएगा।” अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की ओर इशारा किए बिना बानंदीबेन ने इस बात को दोहराया कि पटेलों को संतुष्ट करने के लिए अन्य समुदायों की नौकरियों व शैक्षणिक कोटे से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending