Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंचायती चुनाव के चलते, पूर्व सैनिक करेंगे ट्रैफिक कंट्रोल

Published

on

Loading

लखनऊ।  पंचायत चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था को लेकर यहां के ट्रैफिक को और बेहतर करने के लिए  मुख्य रूप से पूर्व सैनिक नियंत्रित करते नजर आएंगे। किसी समय वर्दी पहने हाथों में हथियार उठाए दिन-रात सीमा पर मुस्तैद रहकर मातृभूमि की रक्षा करने वाले ये पूर्व सैनिक अब शहर में अनियंत्रित हो चली यातायात व्यवस्था से लोगों की सुरक्षा का जिम्मा उठाएंगे। माना जा रहा है कि पूर्व सैनिकों को इस काम में लगाने से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड चुने हुए करीब 150 पूर्व सैनिकों को विशेष प्रशिक्षण दिलवाने की तैयारी में है।

पूर्व सैनिक कल्याण निगम के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (अवकाश प्राप्त) आर.डी. सिंह ने बताया कि सूबे में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान सिविल पुलिस व यातायात के सिपाहियों की दूर-दूराज क्षेत्रों में ड्यूटी लग जाने से यातायात व्यवस्था को संचालित कराने का संकट उठ खड़ा हुआ है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पूर्व सैनिक कल्याण निगम से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु तरीके सें संचालित कराने के लिए फिलहाल अभी 100 पूर्व सैनिकों की मांग की है। निगम उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए प्रशासन को शीघ्र ही 100 पूर्व सैनिक मुहैया कराएगा, जो राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुचारु तरीके से नियंत्रित करने में प्रशिक्षित होंगे।

 

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending