Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूजीलैंड में डूबने से बचाए गए भारतीय की मौत

Published

on

Loading

 

वेलिंगटन| न्यूजीलैंड में यहां डूबने से बचाए गए एक भारतीय की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बूबेश पलानी (26) न्यूजीलैंड में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को वह वेलिंगटन हार्बर के पानी में डूब रहा था, जिसे दो किशोरियों व दो युवकों ने बाहर निकाला था।

न्यूजीलैंड हेराल्ड की एक रपट के मुताबिक, वेलिंगटन अस्पताल में शुक्रवार को पलानी की मौत हो गई।

पलानी के परिजनों ने इस दौरान उसका साथ देने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

पुलिस ने कहा, “यह एक त्रासदी है, लेकिन उन लोगों का शुक्रिया जिनकी मदद से हम उसे पहचान सके। पिछले कुछ दिनों में उसके मित्र हमेशा उसके साथ रहे।”

प्रारंभ में पलानी की पहचान नहीं हुई थी। लेकिन श्रीलंका में एक सम्मेलन में हिस्सा ले रहे न्यूजीलैंड के एक व्यक्ति ने एक समाचार वेबसाइट पर उसका फोटो देखा और उसकी पहचान की।

पलानी के पानी में जाने का कारण हालांकि अभी तक अज्ञात है।

उसे बचाने वाली दो किशोरियों में से एक ने कहा है कि उसे बचाने के लिए जब वे उसके पास पहुंचीं, वह पूरी तरह डूब चुका था।

केली मैकके (15) तथा पेजे ओल्ड्स (16) नामक दो किशोरियां उन्हें बचाने के लिए पहुंचीं थीं, लेकिन उसके पूरी तरह डूब जाने से वह घबराकर मदद की गुहार लगाने लगीं।

इसके बाद, 25 व 19 वर्ष के दो युवक पानी में कूदे और उन्होंने उसे बाहर निकाला।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending