Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नोटों को अवैध रूप से बदलने में दो आरबीआई अधिकारी गिरफ्तार

Published

on

Loading

rbiबेंगलुरु। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां दो करोड़ रुपये के विमुद्रित नोटों को अवैध रूप से नए नोटों से बदलने में कथित संलिप्तता को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि विमुद्रित नोटों को 100 रुपये तथा नए 2,000 रुपये के नोटों से अवैध रूप से बदलने के मामले में आरबीआई के नकदी विभाग के एक वरिष्ठ विशेष सहायक तथा एक विशेष सहायक को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा, आरोपी ने कुछ लोगों को 1.99 करोड़ रुपये के नए नोट दिए थे। सीबीआई को शक है कि इस आपराधिक साजिश में आरबीआई के कुछ अधिकारियों सहित कई लोग शामिल हो सकते हैं। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाया गया है और उन्हें चार दिनों की सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है।

इससे पहले, एजेंसी ने आरबीआई के एक अधिकारी को कथित तौर पर करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद करने को लेकर गिरफ्तार किया था।
सरकार द्वारा बीते आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद एक वरिष्ठ कैशियर द्वारा कथित तौर पर 1.51 करोड़ रुपये के नए नोटों को पुराने नोटों से बदलने को लेकर सीबीआई ने छह दिसंबर को एक मामला दर्ज किया था, जिसके बाद यह गिरफ्तारी सामने आई है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending