Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नोटबंदी के खिलाफ मोर्चाबंदी, बिहार में ट्रेन रोककर प्रदर्शन

Published

on

Loading

noteband par bharat bandपटना। केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ कई राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता सोमवार को सडक़ पर उतर आए और विभिन्न क्षेत्रों में सडक़ों को अवरुद्घ कर दिया। कई रेलवे स्टेश्नों पर ट्रेनें रोकी गईं, जिससे आवागमन प्रभवित हुआ है।

वामदलों के भारत बंद के आह्वान पर बंद समर्थक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही सडक़ों पर उतर आए और बंद को सफल बनाने के लिए सडक़ जाम कर दिया। नोटबंदी के खिलाफ वामपंथियों ने बंद को लेकर सोमवार सुबह दरभंगा स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोक दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जहानाबाद और तरेगना रेलवे स्टेश्न पर भी बंद समर्थकों ने ट्रेनें रोकी। बाद में हालांकि पुलिस ने बंद समर्थकों को हटा दिया। नोटबंदी के खिलाफ खगडय़िा में वाम दलों के कार्यकर्ता शहर के राजेंद्र चौक पर रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। कटिहार और सासाराम शहर में अभी तक भारत बंद पूरी तरह असरहीन है।

राजधानी पटना में कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग-अलग जत्थों में आक्रोश मार्च निकाल रहे हैं। मधेपुरा, अरवल, भोजपुर, सहित कई जिलों में बंद समर्थकों द्वारा सडक़ पर जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। बंद के कारण पटना-औरंगाबाद और नवादा-पटना मार्ग पर वाहनों का परिचालन रुक गया है। बंद को लेकर पटना सहित राज्य के तमाम क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जनता दल (युनाइटेड) ने नोटबंदी के खिलाफ किसी भी आंदोलन और बंद से पहले ही खुद को अलग कर लिया है।

प्रादेशिक

उत्तराखंड: गंगोत्री हाइवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, तीन महिलाओं की मौत, 24 घायल

Published

on

Loading

देहरादून। उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हैं। मृतकों में तीनों महिलाएं हैं। हादसे के वक्त बस में 29 यात्री मौजूद थे। हादसे के बाद सभी को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर 17 लोगों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर्स ने उन्हें एम्स ऋषिकेश में भेज दिया है।

खबरों की मानें तो मंगलवार की सुबह बस 29 यात्रियों को लेकर गंगोत्री गई थी। वहीं शाम करीब 4 बजे बस गंंगोत्री से उत्तरकाशी के लिए वापस लौटी थी। मगर रात को नौ बजे गंगनानी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बस अचानक से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस 50 फुट गहरी खाई में जाकर एक पेड़ पर अटक गई। जिससे कई यात्रियों की जान बच गई। हालांकि उसी खाई में नीचे भागीरथी नदी बह रही थी। ऐसे में अगर बस नदी में गिरती तो सभी की जान जा सकती थी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बस दुर्घटना पर जानकारी साझा की थी। एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बस दुर्घटना का पता चला है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए गए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की कामना करता हूं।

Continue Reading

Trending