Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सतलज-यमुना लिंक मुद्दा पंजाब में भडक़ा सकता है आतंकवाद : अमरिंदर सिंह

Published

on

Loading

amarinder Singhनई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने चेतावनी दी है कि पड़ोसी राज्य हरियाणा को पानी मुहैया कराने के लिए सतलज-यमुना लिंक नहर के निर्माण से पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद को फिर से सक्रिय कर सकता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा के दोनों तरफ खालिस्तानी तत्व हैं जो पंजाब की धरती पर एक बार फिर आतंक फैलाने के लिए मौके के इंतजार में हैं। पंजाब में 1970 के दशक से 1993 तक सिखों के लिए अलग स्वतंत्र देश की मांग लेकर उग्रवादियों ने शांति भंग कर रखी थी।

117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा का चुनाव वर्ष 2017 के शुरू में होना है। राज्य में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन विपक्षी दल कांग्रेस और नई उभरी आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। 74 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने कहा, मालवा और दक्षिण पंजाब के अन्य क्षेत्रों के निवासियों को पानी देने से इनकार से हिंसा भडक़ सकती है। उस क्षेत्र में पहले भी आनंदपुर साहिब प्रस्ताव 1973 (अकालियों द्वारा) पारित कर आतंकवाद की शुरुआत और नक्सलवाद का फैलाव देख चुका है।

अमरिंदर सतलज-यमुना लिंक मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के 10 नवंबर को आए फैसले के बाद संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने पंजाब विधानसभा से वर्ष 2004 के उस कानून को असंवैधानिक करार दिया है जिसे अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते पारित किया गया था। उस कानून का नाम पंजाब टर्मिनेशन ऑफ वाटर एग्रीमेंट एक्ट 2004 था।

अमरिंदर ने कहा कि यदि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो वह फिर से विधानसभा नदी जल की साझीदारी को लेकर कानून बनाने का कानूनी उपाय करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का हित सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। मैं किसी भी कीमत पर इस पर समझौता होने नहीं दूंगा ऐसा तब भी जब कांग्रेस नेतृत्व कल जाकर इस मुद्दे पर कोई विवादास्पद फैसला ले।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending