Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नोटबंदी का नक्सलियों पर असर, 40 खातों पर रोक, 55 करोड़ हैं जमा

Published

on

नोटबंदी, नक्सल, नक्सलियों, रांची, जमशेदपुर, खात

Loading

नोटबंदी, नक्सल, नक्सलियों, रांची, जमशेदपुर, खात

रांची | नक्सल प्रभावित झारखंड में बैंक प्रशासन ने नक्सलियों के कम से कम 40 खातों से लेनदेन को रोक दिया है। इन खातों में 55 करोड़ रुपए जमा हैं जिन्हें अब निकाला नहीं जा सकेगा। इन 40 नक्सलियों में से 15 बेहद दुर्दात हैं, जिनके सिर पर इनाम भी है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस बात की जांच जारी है कि नक्सलियों के खाते खुलेआम कैसे चल रहे थे।

जिन खातों पर रोक लगाई गई है, वे रांची, जमशेदपुर और चाइबासा जिलों में हैं। पुलिस ने कहा, “जिन नक्सलियों के खातों पर रोक लगाई गई है, उनमें बड़े नामों में अक्रमांजी, ब्रजेश गंझू, बिंदू गंझू, राकेश और शेखर गंझू के नाम शामिल हैं। उनके अलावा कोहराम, आरिफ, करमपाल और कबीर जैसे कई अन्य नक्सलियों के खातों पर भी रोक लगा दी गई है, जिनके सिर पर इनाम है।”

अपने परिजनों या अन्य रिश्तेदारों के खातों में रकम जमा कराने वाले कई नक्सलियों को उन खातों से लेन-देन करने से भी रोक दिया गया है। कई नक्सलियों की पत्नियां मुखिया या जिला परिषद की सदस्य हैं, इसलिए उनके खातों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending