Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नोटबंदी का आइडिया देने वाले इकोनॉमिस्ट ने अब पेश किया नया प्लान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के ऐतिहासिक फैसले को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर नरेन्द्र मोदी सरकार को नोटबंदी का सुझाव देने वालों में से एक अर्थशास्त्री व अर्थक्रांति संस्था के संचालक अनिल बोकिल ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने को नोटबंदी जरूरी थी, लेकिन इसे लागू करने के तरीके ने लोगों को परेशान किया। खास बात यह है कि बोकिल अब एक नया खास प्लान लेकर आए हैं।

वैसे बोकिल का मानना है कि सरकार ने नोटबंदी को मानो ऐसे लागू कर दिया, जैसे किसी डॉक्टर ने मरीज को बिना एनेस्थीसिया दिए गंभीर ऑपरेशन कर दिया हो। फिलहाल उन्होंने एक नया प्लान तैयार किया है। उनके मुताबिक इसे अपनाने से देश में बेरोजगारी की समस्या से निजात मिल सकती है। अनिल बोकिल ने अपने इस नए प्रस्ताव में सरकार को वर्किंग ऑवर(काम के घंटे) 8 की जगह 6 घंटे करने का प्रपोजल दिया है।

अनिल बोकिल के संगठन अर्थक्रांति ने नोटंबदी के घोषणा से पहले पीएम मोदी को 5 पॉइंट्स की प्रेजेंटेशन दी थी। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर बोकिल मानते हैं कि नोटबंदी अधूरी है जब तक सभी टैक्स को खत्म कर बैंकिंग ट्रांजैक्शन टैक्स नहीं लाया जाता। हालांकि अब उनका कहना है कि नोटबंदी का मामला अब पास्ट (पुराना) हो गया है। अब हमने ड्यूटी ऑवर को 6 घंटे करने का सजेशन दिया है। इससे रोजगार के अवसर पैदा करने में सहायता मिलेगी।

नोटबंदी पर बोकिल ने कहा उनकी संस्था ने वर्ष 2000 में ही पहली बार अर्थव्यवस्था में सुधार के सुझाव सरकार को दिए थे। नोटबंदी इसका एक हिस्सा था। इसके बाद 2001 से 2012 के बीच राष्ट्रपति, तत्कालीन केन्द्र सरकार को अलग-अलग माध्यमों से सरकार को सुझाव दिए गए। फिर 2013 में गुजरात सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को एक प्रजेंटेशन से नोटबंदी सहित अर्थव्यवस्था में सुधार के सुझाव दिए। सारे डाक्यूमेंट पब्लिक डोमेन में उपलब्ध हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending