Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नोएडा टोल टैक्स के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Published

on

भाजपा, डीएनडी फ्लाइवे, विमला बाथम ,नवाब सिंह नागर, दिल्ली , नोएडा, गुड़गांव एक्सप्रेसवे

Loading

नोएडा| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब 500 कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएनडी फ्लाइवे (दिल्ली नोएडा-सीधा फ्लाइवे) मार्ग को टोल मुक्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात में भारी अवरोध पैदा हो गया। भाजपा नेता विमला बाथम और नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में भाजपा के करीब 500 कार्यकर्ता पूर्वाह्न् 11 बजे के आसपास फ्लाइवे तक पहुंचे। यह मार्ग दिल्ली और नोएडा के बीच संपर्क का माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्ग को टोल मुक्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुड़गांव एक्सप्रेसवे टोल डीएनडी टोल के बाद शुरू हुआ था और उसे अनियमित कर दिया गया है, लेकिन नोएडा टोल अभी भी जारी है।

डीएनडी के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें भारी घाटा हो रहा है और वे लागत नहीं वसूल कर पाए हैं, लिहाजा टैक्स वसूली जारी रखने के लिए उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक अनुमति ले रखी है। इस विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात को दूसरी तरफ मोड़ना पड़ा, जिससे आने-जाने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। एक पत्रकार कामिनी सेठ ने बताया, “मुझे सरोजनी नगर से नोएडा पहुंचने में मुश्किल से 45 मिनट का वक्त लगता है, लेकिन आज मुझे करीब दो घंटे का वक्त लगा क्योंकि प्रदर्शन के कारण सभी बस मार्ग बदल गए थे।” दूसरे यात्री और मयूर विहार में रहने वाले रजत कपूर ने कहा कि अपने नोएडा कार्यालय तक पहुंचने में उन्हें एक घंटे का समय लगा जबकि रोजाना उन्हें 15 मिनट का समय लगता है। उन्होंने बताया, “मुझे वापस घर जाकर कार खड़ी करनी पड़ी और काम पर जाने के लिए मेट्रो पकड़नी पड़ी, क्योंकि यातायात का कोई भरोसा नहीं था।”

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending