Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नेहा धूपिया के इश्क में पागल है पूर्व क्रिकेट कप्तान का ये बेटा!

Published

on

Loading

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा पुराना रहा है। अक्सर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस किसी न किसी भारतीय क्रिकेटर के साथ डेट करती है। हाल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद एक और भारतीय क्रिकेट हार्दिक पांडेय को लेकर खबर आ रही है कि वह बहुत जल्द ऐली के साथ शादी कर सकते हैं।

ऐसे में कई क्रिकेटर है जो बॉलीवुड की कई एक्टे्रस के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी का नाम बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ जोड़ा गया है।

नेहा धूपिया फिल्मों से गायब है लेकिन निजी जिंदगी में वह हमेशा सुर्खियों में रहती है। टाइगर जिंदा है में नजर आये एक्टर अंगद बेदी के साथ रेस्तरां के बाहर दोनों को एक साथ देखा गया था।


यह भी रोचक है कि अंगद बेदी और नेहा किसी भी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए है लेकिन वह अब असल जिदंगी में प्यार की गिरफ्त में नजर आते दिख रहे है।

neha dhupia hot के लिए इमेज परिणाम

इतना ही नहीं जहीर और सागरिका घाटगे की शादी के दौरान दोनों को एक साथ खूब मस्ती करते देखा गया था। ऐसे में अटकले लगायी जा रही है कि शायद दोनों के बीच कुछ है।

neha dhupia hot के लिए इमेज परिणाम

हालांकि दोनों ने अपने इस रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। अभिनेता अंगद बेदी वेब सीरीज इनसाइड एज में नजर आएंगे। कुल मिलाकर दोनों की करीबियों को देखकर अटकलों का बाजार गर्म है।

neha dhupia hot के लिए इमेज परिणाम

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending