Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में स्वयं के भरोसे रहें मददगार : सरकार

Published

on

nepal-quake

Loading

काठमांडू। नेपाल में विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बड़ी तादाद में सहायता एवं बचावकर्मी यहां पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए सरकार ने रविवार को कहा कि बचावकर्मियों को यहां आवास, खाद्य और परिवहन के लिए अपना बंदोबस्त स्वयं करना होगा। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि नेपाल को दी जा रही सहायता अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों और नियमों के अधीन होनी चाहिए।

सरकार ने 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत अभियानों के लिए अलग से प्राथमिक वस्तुओं की एक सूची भी तैयार की है। यह सूची सभी राजनयिक मिशनों, संयुक्त राष्ट्र और विशेषीकृत एजेंसियों और काठमांडू में अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को भेज दी गई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending