Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीतीश पटना, मांझी पैतृक गांव में मनाएंगे होली

Published

on

बिहार,मुख्यमंत्री,नीतीश-कुमार,राष्ट्रीय-जनता-दल,युनाइटेड,विधायक,जीतन-राम-मांझी

Loading

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार आम लोगों के साथ पटना में होली मनाएंगे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने पैतृक गांव महनार में रंगों से सराबोर होंगे। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद नई दिल्ली में अपने परिजनों के साथ होली मनाएंगे। जनता दल (युनाइटेड) के प्रदेश महासचिव रवीन्द्र सिंह ने बताया कि छह मार्च को नीतीश पटना के 7, सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास पर होली मनाएंगे। सुबह 10 बजे से आम लोग मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने उनके आवास पर जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जद (यू) के कार्यकर्ता, मंत्री और विधायक के साथ भी होली खेलेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने पैतृक गांव गया जिले के महनार में होली मनाएंगे। मांझी के समर्थक और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि मांझी गांव में परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ होली मनाएंगे। राजद कार्यकर्ता होली पर लालू प्रसाद के पटना में न होने से मायूस हैं। लालू प्रसाद इस साल दिल्ली में ही होली मनाएंगे। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि लालू अपने परिजनों के साथ दिल्ली में होंगे। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के आवास पर तकरीबन हर साल कुर्ता फाड़ होली का आयोजन होता रहा है, जिसमें राजद के कार्यकर्ता सहित आम लोग भी शरीक होते हैं।

नेशनल

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल

Published

on

Loading

इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले ही इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अक्षय कांति के इस फैसले फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कलेक्टर कार्यालय में जाकर बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने उन्होंने अपना पर्चा वापस लिया। इस दौरान बीजेपी के नेता रमेश मेंदोला भी साथ थे। इसके बाद में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला के साथ भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि बम भाजपा की सदस्‍यता लेंगे।

इंदौर कैलाश विजयवर्गीय का गढ़ माना जाता है। विजयवर्गीय इंदौर 1 से विधायक हैं। उन्होंने एक्स पर अक्षय कांति बम की तस्वीर के साथ लिखा, ”इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है।”

इसके बाद इंदौर सीट पर अब भाजपा के लिए मैदान लगभग साफ हो गया है, उसके सामने निर्दलीय और अन्य दलों के अलावा कोई प्रत्याशी नहीं बचा। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम ने कहा कि जब से उन्होंने नामांकन जमा किया था, तब से ही कांग्रेस की ओर से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा था। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉर्म भरने के बाद से ही कांग्रेस अक्षय कांति पर दबाव बना रही थी।

Continue Reading

Trending