Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीतीश के गढ़ गया में परिवर्तन रैली’ आज, पीएम मोदी भरेंगे हुंकार

Published

on

Loading

गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार का गढ़ माने जाने वाले गया के गांधी मैदान में आयोजित ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करेंगे। रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के प्रमुख नेता भी उपस्थित होंगे।

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री अपराह्न् 12.45 बजे गया पहुंचेंगे। मंच की सुरक्षा की पूरी कमान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी)को सौंपी गई है। अधिकारी के मुताबिक, मोदी के आगमन से लेकर प्रस्थान तक गया में हाई अलर्ट रहेगा। रैली स्थल से लेकर शहरभर में करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

इस रैली के विरोध में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने मगध प्रमंडल बंद का ऐलान किया है। नक्सलियों ने इसे ‘काले दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि इस रैली को भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तथा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी संबोधित करेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending