खेल-कूद
निशानेबाजी : मनु ने फिर जीता स्वर्ण
सिडनी, 24 मार्च (आईएएनएस)| युवा निशानेबाज मनु भाकेर ने एक महीने के भीतर विश्व कप में दूसरे स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। उन्होंने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया।
इसके बाद उन्होंने टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
टीम स्पर्धा में उन्होंने देवांशी राणा और महिमा तुरही अग्रवाल के साथ सोने पर कब्जा जमाया।
20 दिन पहले ही हरियाणा के झज्जर की रहने वाली इस निशानेबाज ने सीनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीत सुर्खियां बटोरी थीं।
इससे पहले, उन्होंने पिछले साल जापान में हुई एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
मनु ने क्वालीफाइंग राउंड का अंत 570 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए किया। पहले स्थान पर थाईलैंड की कानयाकोम हिरुनफोहेम रही थीं।
कानयाकोम मनु से ज्यादा अनुभवी हैं। उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और सही समय पर रफ्तार पकड़ी वह 24 शॉट के फाइनल में 20वें शॉट तक मनु से आगे थीं।
22वें शॉट पर कानयाकोम के पास 0.9 अंक की बढ़त थी। यहां से मनु आगे निकल गईं। उन्होंने 9.8 का स्कोर किया तो कानयाकोम ने 7.9 का। मनु ने 235.9 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया तो वहीं कानयाकोम ने 234.9 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। चीन की काइमैन लियू ने 214.2 के स्कोर के साथ कांस्य पर कब्जा जमाया।
भारत की देवांशी राणा चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने 195.3 का स्कोर किया।
भारत की मनु, देवांशी और महिमा की टीम ने 1693 का कुल स्कोर कर टीम स्पर्धा में सोना जीता। चीन की टीम 1681 के स्कोर के साथ रजत जीतने में सफल रही। वहीं थाईलैंड की टीम के हिस्से 1673 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक आया।
भारत ने इसके अलावा एक और स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए।
भारत की जूनियर पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल में स्वर्ण जीता। गौरव राणा, अनमोल जैन और अर्जुन सिंह चीमा की तिकड़ी ने 1718 के कुल स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
व्यक्तिगत स्पर्धा में गौरव ने रजत और अनमोल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। गौरव ने 233.9 का स्कोर किया तो वहीं अनमोल ने 215.1 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर चीन के झेहाओ रहे जिन्होंने 242.5 का स्कोर किया।
वहीं अनहाद जावांडा, अभिषेक आर्या और आदर्श सिंह की टीम ने 1675 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
भारत का इस विश्व कप में दूसरा रजत पदक मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा में आया जहां मनीष कीर और अली अमन इलाही की जोड़ी ने 50 में से 34 का स्कोर करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
इस स्पर्धा में स्वर्ण इटली के पेट्रोनी और सेसा को मिला जिन्होंने 38 का स्कोर किया। चीन के हिस्से कांस्य पदक आया।
खेल-कूद
NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह
नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।
भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।
निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय
-
आध्यात्म2 days ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे
-
नेशनल2 days ago
अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
-
नेशनल2 days ago
सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए
-
नेशनल2 days ago
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- रायबरेली से चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं को गलत संदेश दिया
-
नेशनल2 days ago
झारखंड के पलामू में बोले पीएम मोदी- आपके एक वोट से आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
इमरान खान का सनसनीखेज आरोप, कहा- पाक सेना रच रही मेरी हत्या की साजिश