नेशनल
नायडू, केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)| केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली मेट्रो की बहुप्रतीक्षित हेरिटेज लाइन का उद्घाटन किया।
इसे मेट्रो भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए झंडी दिखाई गई। यह वायलेट लाइन (आईटीओ-एस्कार्ट मुजेसर) का विस्तार है। इस 5.17 किमी लंबे हेरिटेज गलियारे में चार स्टेशन हैं। इनमें दिल्ली गेट, जमा मस्जिद, लाल किला और कश्मीरी गेट शामिल हैं।
केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्हें हेरिटेज लाइन मिल रही जो इन ऐतिहासिक इमारतों के पास से होकर गुजरती है। यह दिल्ली के लोगों के लिए खुशी का दिन है।
उन्होंने बाधाओं के बावजूद भी काम पूरा करने के लिए दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों की तारीफ की।
केजरीवाल ने कहा, जिन इलाकों से यह हेरिटेज ट्रैक गुजरता है, वे बहुत घने हैं और कई ऐतिहासिक स्थल इस मार्ग पर स्थित हैं। दिल्ली मेट्रो के इंजीनियरों और दूसरे कर्मचारियों ने एक बड़ा काम किया है।
इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान मंत्री हर्षवर्घन भी मौजूद थे।
दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, इस लाइन को उद्घाटन के दो घंटे बाद जनता के लिए खोल दिया गया।
नेशनल
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवार कौन होगा? इसपर सस्पेंस खत्म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन नई लिस्ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।
उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’
-
नेशनल3 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल3 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
मनोरंजन3 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया घर
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
-
खेल-कूद3 days ago
स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना
-
नेशनल17 hours ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट