Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में बोको हरम ने की 9 लोगों की हत्या

Published

on

नाइजीरिया,आतंकवादी,दक्षिण-शानी,अमीनू-दाऊदा,इस्लामिक,बोको-हरम

Loading

अबुजा | नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में आतंकवादी संगठन बोको हरम ने नौ लोगों की हत्या कर दी। सभी की हत्या गला रेतकर की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि बोको हरम के आतंकवादियों ने बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी से करीब 240 किलोमीटर दक्षिण शानी में हमला कर नौ लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमले की यह कार्रवाई लगभग पांच घंटे तक चलती रही। स्थानीय निवासी अमीनू दाऊदा ने भी इस बात की पुष्टि की कि बोको हराम के लड़ाकों ने क्षेत्र की सार्वजनिक इमारतों में आग लगा दी। इसमें शहर के प्रभागीय पुलिस का मुख्यालय भी शामिल है। गौरतलब है कि आतंकवादी समूह बोको हरम नाइजीरिया में इस्लामिक शरीया कानून लागू करवाना चाहता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाइजीरिया के सैन्य प्रशासन ने बोको हरम द्वारा जब्त किए गए बोर्नो के मध्य भाग को दोबारा हासिल करने के लिए सेना की अधिक टुकड़ियों की तैनाती की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending