Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नाइजीरिया में आत्मघाती बम हमला, 25 मरे

Published

on

nigeria-mosque-blast

Loading

अबुजा। नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में एक मस्जिद के पास हुए एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 25 लोग मारे गए। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मिली। शनिवार देर रात किए गए आत्मघाती बम हमले में कई लोग घायल हो गए। एक बचाव कार्यकर्ता ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 25 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है।

मौलवी युशाउ दनजुमा ने बताया, “जब वह आया था, मैंने उसे देखा था। मुझे लगा कि वह मस्जिद में नमाज के लिए आया है, लेकिन जैसे ही नमाज शुरू हुई, उसने अपने शरीर में लगा बम विस्फोट कर दिया।” यह हमला नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी के शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। बुहारी ने बोको हरम के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है। शुक्रवार को अपने पहले भाषण में बुहारी ने बोको हरम से मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता की बात दोहराई थी।

उन्होंने पिछले साल बोको हरम द्वारा बंधक बनाई गई 200 चिबोक लड़कियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा भी किया था। बुहारी 1960 के बाद राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले विपक्ष के पहले नेता है। बीते कुछ वर्षों में आतंकवादी नाइजीरिया को इस्लामवादी राज्य घोषित करने की कोशिश में देश भर में, खास तौर से उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में हजारों लोगों की जानें ले चुके हैं।

नेशनल

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।

फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा

Continue Reading

Trending