Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजरिया में बम हमलों में 17 की मौत

Published

on

Loading

लागोस| नाइजीरिया में अलग-अलग बम हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई। ये हमले बुधवार को हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, गोंबे राज्य में एक पुलिस प्रवक्ता फ्वाजे एताजिरी ने बताया कि राज्य में हुए दो अलग-अलग बम हमलों में नौ लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हो गए।

उधर, प्लैटो राज्य के उत्तर मध्य में बरकिन लाडी क्षेत्र में भी दो अलग-अलग बम हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत उसके घर हुई। तीन लोग घात लगाकर किए गए हमले में मारे गए, जबकि सथानीय बियर पार्लर में चार लोगों की मौत हो गई।

अफ्रीका की सबसे घनी आबादी और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम का बोलबाला है। यहां धार्मिक स्थलों, समुदायों और सार्वजनिक स्थलों पर आत्मघाती हमले और गोलीबारी जैसी हिंसक घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें सैकड़ों लोग मारे जाते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending