Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नसीरुद्दीन शाह के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं ऋषि

Published

on

Loading

अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के सेट पर दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन से मुलाकात कमाल का अनुभव रहा। ऋषि ने ट्विटर पर मुलाकात का अनुभव प्रशंसकों के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा, “कुन्नूर। कल रात नसीरुद्दीन शाह से मिलकर अच्छा लगा। 26 साल पहले हमने फिल्म ‘खोज’ में साथ काम किया था।
इसके बाद ऋषि ने एक और ट्वीट में यह स्पष्ट किया कि नसीरुद्दीन कुन्नूर में ‘कपूर एंड संस’ के सेट पर बतौर मेहमान आए थे और वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

उन्होंने लिखा, “भूल सुधार। नसीरुद्दीन कुन्नूर में हमारे मेहमान थे। वह ‘कपूर एंड संस’ का हिस्सा नहीं हैं। वैसे मैं सोचता हूं कि काश यह सच होता।”

शकुन बत्रा निर्देशित ‘कपूर एंड संस’ में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान भी काम कर रहे हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending