Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

नगर निगम के खिलाफ जम कर नारेबाजी, प्रदर्शन

Published

on

Loading

नगर निगम के खिलाफ जम कर नारेबाजी, प्रदर्शन

उत्तराखंड। नगर निगम हमेशा ही अपनी कार्य करने के तरीके से सुर्ख़ियों में रहता है। कभी सफाई कर्मियों की हड़ताल कभी कोई अन्य विवाद, लेकिन निगम की कार्य शैली नहीं सुधरती। इसी को लेकर सोमवार को हल्द्वानी के राजपुरा की जनता ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम में जम कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

लोगों का कहना था कि पूरे क्षेत्र में गन्दगी के ढेर लगे हुए हैं लेकिन नगर निगम में बार-बार शिकायत के बावजूद कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देता जिस वजह से क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है और पूरे क्षेत्र में गम्भीर संक्रमण का खतरा बना हुआ है। लोगों ने नगर निगम को चेतावनी हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द इस समस्या का हल नहीं निकाला गया तो आंदोलन और उग्र किया जायेगा। महिलाओं ने इस प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending