Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नई मां पर बहुत दबाव होता है : किंबर्ली

Published

on

Loading

लंदन| अमेरिकी गायिका किंबर्ली व्याट को लगता है कि मां बनने बाद महिलाओं पर वजन कम करने का बहुत दबाव होता है। किंबर्ली दिसंबर 2014 में बेटी विलो की मां बनी थीं।

उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, “आपको व्यायाम करना होता है और आपका शरीर इसके लिए कब तैयार है, यह आपको अपने आप ही पता चलेगा।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, उन्होंने बताया, “मुझे प्रसव के दौरान ऑपेरशन करवाना पड़ा, जिसका मतलब था कि प्रसव के दौरान मेरे पेट की मांसपेशियां काटी गईं। विलो के जन्म के बाद शरीर को तुरंत सही आकार में नहीं लाया जा सकता था, क्योंकि मैं छह सप्ताह तक व्यायाम नहीं कर सकती थी। जब मेरे चिकित्सक ने कहा कि सब ठीक है, तब मैंने हल्का व्यायाम करना शुरू किया था।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending