Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नई पार्टी नहीं बनाऊंगा, अखिलेश कभी सफल नहीं होंगे : मुलायम

Published

on

Loading

लखनऊ, 25 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को साफ किया कि वह कोई नई पार्टी बनाने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने अखिलेश से नाराजगी जताते हुए कहा कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हुआ वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता क्योंकि उसने अपने बाप को ही धोखा दिया है। राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट में संवाददाता सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव ने यह बात कही। मुलायम ने कहा, अखिलेश मेरे बेटे हैं। उन्हें हमारा आशीर्वाद है, लेकिन मैं उनके निर्णयों से सहमत नहीं हूं।

मुलायम ने कहा कि अखिलेश ने कहा था कि तीन महीने का समय दे दीजिए, उसके बाद आप अध्यक्ष हो जाइएगा। लेकिन, वह अपनी बात पर नहीं टिके। ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी कामयाब नहीं हो सकता। उसने बाप को ही धोखा दिया।

मुलायम से पूछा गया कि वह अखिलेश या शिवपाल में से किसके साथ हैं, जवाब में उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

संवाददाता सम्मेलन में शिवपाल यादव के नहीं पहुंचने पर मुलायम ने कहा शिवपाल किसी काम से इटावा में हैं। इसीलिए वह नहीं आ पाए।

आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर मुलायम सिंह ने साफ कर दिया कि वह आगरा नहीं जाएंगे।

मुलायम से जब यह कहा गया कि अखिलेश ने कहा है कि डिंपल यादव अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि डिंपल चुनाव लड़ें या नहीं, इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है।

मुलायम ने मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, मेरे कार्यकाल में पर्याप्त बिजली आपूर्ति होती थी। आज लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। किसानों का एक लाख का कर्ज माफ होना चाहिए था। कर्ज माफी में किसानों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षामित्रों के साथ भी ठीक नहीं हुआ।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending