Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

धौनी ने आगरा में शुरू की पैरा ट्रेनिंग

Published

on

Loading

आगरा| भारतीय क्रिकेट टीम के एकदिवसीय और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आगरा स्थित पैरा प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस) में पैरा ग्लाइडिंग तथा स्काई डाइविंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। धौनी का यहां प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ था और यह अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह चार बजे उठना, मेस का भोजन खाना और शाम को फौजियों के साथ परेड करना धौनी की लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चुका है।

आगरा स्थित पीटीएस पहुंचते ही गुरुवार को उनका प्रशिक्षण शुरू हो गया। धौनी शुक्रवार सुबह चार बजे उठते ही फौजियों के साथ ग्राउंड पर पहुंच गए।

ज्ञात हो कि सेना ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दे रखी है। प्रशिक्षण के दौरान वह आर्मी की ही वर्दी पहन रहे हैं।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि धौनी ने शुक्रवार को वायु विहार स्थित पैरा पीटीएस में ग्राउंड प्रशिक्षण लिया। स्कूल प्रशिक्षक ने उन्हें वार्मअप, बंजी जंपिंग के मानक, हवाई जहाज, हवा के दबाव आदि की जानकारी दी गई।

धौनी को जंपिंग की पोजीशन, रोल करने के तरीके के बारे में बताया गया। ग्राउंड प्रशिक्षण के बाद धौनी को हवाई प्रशिक्षण कराई जाएगी।

ग्रुप कैप्टन और रक्षा मंत्रालय (इलाहाबाद) के जनसंपर्क अधिकारी बी.बी. पांडे ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल धौनी को बंजी जंपिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कठिन है। प्रशिक्षण में पैराशूट के अलावा अन्य चीजों की भी जानकारियां भी दी जाएंगी।

 

खेल-कूद

आज पांच बार की चैम्पियन मुंबई से होगी कोलकाता की भिड़ंत, जानें आमने-सामने की लड़ाई में कौन है आगे

Published

on

Loading

मुंबई। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आईपीएल की 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। मुंबई के लिए प्लेऑफ की रेस बहुत मुश्किल हो चुकी है। उसके सामने होगी केकेआर जो कि छह जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसका क्वालिफाई करना लगभग तय है।

मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मुंबई 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि कोलकाता 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।

आमने-सामने की लड़ाई में मुंबई एकतरफा रूप में आगे हैं। अब तक खेले गए 32 मैचों में से मुंबई ने 23 मुकाबले जीते। वहीं, केकेआर को 9 मैचों में सफलता मिली।KKR के खिलाफ MI का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 210 है। एमआई के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 232 है।

संभावित प्लेइंग 11

एमआई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय।

Continue Reading

Trending