Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार के राष्ट्रपति भारत का दौरा करेंगे

Published

on

दौरा

Loading

दौरानेपीथा| म्यांमार के राष्ट्रपति यू हटिन क्याव जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। हालांकि, अभी इस संदर्भ में निश्चित तारीख नहीं बताई गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निमंत्रण पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू हटिन क्याव भारत का आधिकारिक दौरा करेंगे।

इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज म्यांमार जा चुकी हैं।

सुषमा ने म्यांमार के दौरे के दौरान राष्ट्रपति यू हटिन क्याव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार संबंध, परिवहन, स्वास्थ्य एवं ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

भारत ने म्यांमार के कृषि क्षेत्र के विकास में तकनीकी सहयोग की भी पेशकश की।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending