Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दो दिन पहले केरल पहुंचा मॉनसून, देशभर में राहत

Published

on

केरल, मॉनसून, देशभर, दस्तक

Loading

मॉनसून केरल और उत्तर पश्चिम में पहुंच चुका है। इस खबर से गर्मी से बिलबिला रहे राज्‍यों के लोगों ने राहत की सांस मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार समय से दो दिन पहले मॉनसून ने दस्तक दी है।

केरल, मॉनसून, देशभर, दस्तक

मौसम विभाग ने कहा कि केरल के अलावा लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में भी मॉनसून पहुंच गया है। आमतौर पर मॉनसून केरल तट पर एक जून को पहुंचता है और मॉनसून के केरल तट पर पहुंचने के साथ ही देश में इसका आधिकारिक आगमन भी हो जाता है।

उधर, ‘मोरा’ तूफान के बारे में यह खबर है कि चक्रवाती तूफान  के मंगलवार को बांग्लादेश पहुंचने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों से करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। तूफान के बांग्लादेश के तट पर दस्तक देने के दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने एक विशेष मौसम बुलेटिन में बताया कि चक्रवात कोक्स बाजार और चटगांव के मुख्य बंदरगाह के बीच स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे पहुंचा. उन्होंने बताया कि चक्रवात के उत्तरी दिशा की ओर आगे बढने की संभावना है.

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending