Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

देवगौड़ा ने मुलायम को अपना नेता माना

Published

on

Loading

देवगौड़ालखनऊ | उत्तर प्रदेश में शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के रजत जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को अपना नेता मानते हुए कहा कि 1990 के दशक में जब वह 10 माह के लिए प्रधानमंत्री थे तो इस बीच पड़ोसी देशों के साथ बेहतर व मधुर संबंध थे। उन्होंने कहा, “अब हम लोगों को मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में एक बार फिर प्लेटफार्म पर आकर 1997 में छूटी गाड़ी को पुन: पकड़ना है।” देवगौड़ा जून 1996 से अप्रैल 1997 के बीच देश के प्रधानमंत्री थे।

उन्होंने कहा कि आज सांप्रदायिक ताकतें ‘लौह पुरुष’ सरदार पटेल के नाम पर सत्ता का सुख भोग रही हैं, जिन्होंने कई रियासतों का विलय कराया था। लेकिन ये लोग देश को बांटने में लगे हैं।

देवगौड़ा ने यहां समाजवादी पार्टी के मंच से मुलायम सिंह यादव को सर्वमान्य नेता बताया।

देवगौड़ा ने कहा, “मेरे प्रधानंमत्री रहते हुए तथा मुलायम सिंह यादव के रक्षा मंत्री रहते हुए देश की सीमाएं बेहद सुरक्षित थीं।”

उन्होंने कहा कि इस दौरान कश्मीर में कोई छिटपुट घटना भी नहीं हुई थी। कभी वहां धारा 144 भी नहीं लगाई गई। जब देश के रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव थे तो किसी भी सीमा पर कोई हरकत तक नहीं हुई थी। आज के दौर में एक बार फिर विपक्षी एकता को मजबूत करने की जरूरत है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, “अगर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत रहेगी तो देश में विपक्षी एकता भी मजबूत होगी। हम लोग मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने का काम करेंगे।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending