Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुबई : साथी मजदूर की हत्या में भारतीय को जेल

Published

on

दुबई,संयुक्त अरब अमीरात, एस.एस,पीठासीन,न्यायाधीश मोहम्मद जमाल

Loading

दुबई | संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय व्यक्ति को अपने साथ काम करने वाले एक मजदूर की हत्या के जुर्म में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई है। गुल्फ न्यूज के मुताबिक, 23 वर्षीय भारतीय मजदूर एस.एस. और उसके साथी मजदूर आर.के. अगस्त 2014 में श्रमिक आवास में रह रहे दोनों नशे की हालत में थे। उसी दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज और लड़ाई हो गई थी। एस.एस. ने आर.के. के सिर पर रॉड से वार किए थे, जिससे आर.के. की तुरंत मौत हो गई थी।

दुबई की एक अदालत ने रविवार को एस.एस. को आर.के. के साथ मारपीट करने और उसके सिर पर दो बार वार कर जान लेने का दोषी करार दिया। दोषी ने आत्मरक्षा का हवाला देते हुए बताया कि उसने अदालत को बताया कि उसका इरादा मारपीट शुरू करने वाले आर.एस. की हत्या करना नहीं था। पीठासीन न्यायाधीश मोहम्मद जमाल ने कहा कि सजा पूरी होने के बाद दोषी को निर्वासित कर दिया जाएगा। रविवार को सुनाए गए इस फैसले के संबंध में 15 दिनों के अंदर अपील की जा सकती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending