Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुनिया में वियना, भारत में हैदराबाद श्रेष्ठ शहर

Published

on

Viena

Loading

लंदन। विश्व में गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के लिहाज से आस्ट्रिया की राजधानी वियना सबसे ज्यादा अच्छी जगह है। वहीं भारत में रहने के लिहाज से हैदराबाद सबसे अच्छा शहर है। यह बात मर्सर क्वालिटी ऑफ लिविंग द्वारा बुधवार को जारी 2015 की रैंकिंग में सामने आई है। इस सूची में हैदराबाद को विश्व में 138वां स्थान मिला है। मर्सर की वेबसाइट के मुताबिक इस सूची में यूरोप का दबदबा रहा। इसमें आस्ट्रिया और न्यूजीलैंड के ज्यादातर शहरों को जगह दी गई है।

इस सूची में ज्यूरिख (स्विटजरलैंड) को दूसरा स्थान, ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) को तीसरा स्थान और म्यूनिख (जर्मनी) को चौथा स्थान मिला है। वहीं पांचवे स्थान पर वैंकूवर (कनाडा) को जगह दी गई है, जो कि शीर्ष 10 शहरों में जगह बनाने वाला उत्तरी अमेरिका का अकेला शहर है। एशिया में सबसे पहला स्थान सिंगापुर को दिया गया है, जबकि पूरी दुनिया के शहरों में इसे 25वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं भारतीय शहरों में पुणे (145) को हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर रखा गया है। रहने के लिहाज से दोनों ही शहर बाजी मारकर देश के पारंपरिक व्यापार केंद्रों नई दिल्ली (154) और मुंबई (152) से पहले स्थान पाने में सफल रहे। पिछले कुछ दशकों में मुंबई और दिल्ली में जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है जिसके कारण यहां पर पूर्व से व्याप्त साफ पानी, वायु प्रदूषण और यातायात जाम जैसी समस्याएं और बढ़ गईं। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो (132) दक्षिण एशिया में रहने के लिहाज से सबसे बेहतर शहर के रूप में सामने आया है। वहीं जापान की राजधानी टोक्यो (44) ने पूर्व एशियाई शहरों में बाजी मार ली।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending