Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र के साथ विवाद खत्म करने के लिए तैयार है हमास

Published

on

हमास,मिस्र,उपप्रमुख,इस्माइल-हनेया,फिलिस्तीन,राष्ट्रीय,मोहम्मद-मुर्सी

Loading

गाजा | हमास के शीर्ष नेता ने घोषणा की है वे मिस्र के साथ चल रहे विवाद को सुलझाना चाहते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हमास के उपप्रमुख इस्माइल हनेया ने बुधवार को ईमेल के जरिये बयान दिया कि उनका संगठन फिलिस्तीन और मिस्र के बीच सुलह कराने वाले प्रस्ताव पर गौर करने के लिए तैयार है।

हनेया ने कहा कि उन्होंने काहिरा में अरब लीग के उपप्रमुख सुबैह के साथ फोन पर बात की और मिस्र के साथ संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने सुबैह के उस बयान को महत्वपूर्ण बताया जिसमें उन्होंने फिलिस्तीन के प्रतिरोध आंदोलनों को राष्ट्रीय स्वतंत्रता का आंदोलन बताया और कहा कि ये आतंकवादी संगठन नहीं हैं और हमास भी उन्हीं में से एक है। काहिरा की एक अदालत ने शनिवार को हमास को एक आतंकवादी संगठन करार दिया था। इसी अदालत ने एक महीने पूर्व हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम बिग्रेड को आतंकवादी संगठन करार दिया था।

मिस्र में पूर्व इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के 2013 में तख्तापलट और मुस्लिम ब्रदर्स को गैरकानूनी एवं आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के बाद हमास और मिस्र के संबंधों में तनाव पैदा हुआ था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending