Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्‍ली में स्‍वाइन फ्लू से अब तक पांच लोगों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में स्वाइन फ्लू अब तक पांच लोगों की जान ले चुका है। बीमारी से पीड़ित होने के बाद एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय महिला की गुरुवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वाइन फ्लू के पांच ताजा मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद प्रभावितों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। पश्चिमी दिल्ली स्थित उत्तम नगर निवासी महिला को चार जनवरी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली में स्वाइन फ्लू मामलों के नोडल ऑफिसर चरण सिंह ने कहा, “मरीज की मौत गुरुवार सुबह 10 बजे के आसपास हुई। भर्ती होने के दिन से ही वह वेंटिलेटर पर थी। उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई।”

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अधीक्षक एच.के.कर ने कहा कि मरीज सांस संबंधी समस्या से पीड़ित थी, और उसकी समस्या बाद में और बिगड़ गई थी। इससे पहले, चार अन्य मरीजों – पूर्वी दिल्ली की एक बुजुर्ग महिला, उत्तम नगर की एक 42 वर्षीय महिला, फरीदाबाद का 39 वर्षीय पुरुष और गाजियाबाद का की 51 वर्षीय महिला -की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। शुक्रवार को पांच ताजा मामले सामने आए हैं, जिनमें चार पुरुष और एक महिला है। सिंह ने कहा, “चार पुरुषों में एक लक्ष्मी नगर, एक महरौली, एक आई.पी.एक्सटेंशन तथा एक राजौरी गार्डेन के हैं, जबकि महिला पंजाबी बाग की है।”

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending