मुख्य समाचार
दिल्ली में भाजपा की उम्मीदवार होंगी किरण बेदी
नई दिल्ली| देश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी व दिल्ली की पूर्व डीजीपी किरण बेदी ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुईं| दिल्ली मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव मे वह पार्टी की उम्मीदवार होंगी| पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में किरण बेदी भाजपा के जन सदस्यता अभियान के लिए जारी किए गए टोलफ्री नंबर डायल कर पार्टी की सदस्य बनीं। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा पहले से थी। अमित ने घोषणा की कि किरण बेदी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार होंगी। उन्होंने कहा कि अभी इस बात पर फैसला नहीं हो पाया है कि किरण को किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष ने इस बाबत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि किरण बेदी दिल्ली में पार्टी की ‘मुख्यमंत्री चेहरा’ होंगी या नहीं। उन्होंने कहा, “वह दिल्ली विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगी, पर भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात पर फैसला संसदीय समिति द्वारा किया जाएगा।” अमित शाह और अरुण जेटली दोनों ने कहा कि किरण बेदी के पार्टी से जुड़ने से दिल्ली में भाजपा को फायदा मिलेगा। अमित ने कहा, “किरण बेदी के पार्टी से जुड़ने से हम चुनाव के पहले और बाद में लोगों की उम्मीदों को पूरा कर पाएंगे।” वहीं, किरण बेदी ने कहा कि दिल्ली को स्थिर सरकार की जरूरत है।
पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह अन्ना हजारे के नेतृत्व में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए देशव्यापी आंदोलन से जुड़ी थीं। इस आंदोलन से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, शांति भूषण और स्वामी अग्निवेश भी जुड़े रहे हैं। आंदोलन की कामयाबी के बाद केजरीवाल ने जब यह कहना शुरू किया कि देश में बहुत गंदी राजनीति की जा रही है और इसकी सफाई के लिए हमें एक पार्टी बनाकर राजनीति में उतरना होगा, तब अन्ना हजारे और किरण बेदी ने इस पर अपनी असहमति जताई थी। केजरीवाल ने जब यह कहना शुरू किया कि भ्रष्टाचार के मामले में वह कांग्रेस व भाजपा को एक जैसी पार्टी मानते हैं, तभी से किरण ने उनसे किनारा कर लिया था। किरण का भाजपा की ओर झुकाव है, यह उन्हीं दिनों नजर आने लगा था। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी।
नेशनल
प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे
बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”
प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।
-
आध्यात्म19 hours ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल2 days ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल2 days ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल2 days ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल2 days ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल2 days ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल21 hours ago
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- रायबरेली से चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं को गलत संदेश दिया
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
‘किसी और से बात करने लगी थी इसलिए गोली मार दी’, बिजनौर के कम्यूटर सेंटर में शिक्षिका के साथ सनसनीखेज वारदात