Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिल्ली से दोहा जा रहे विमान में यात्री की मौत, कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

Jet airwaysनई दिल्ली। भारतीय जेट एयरवेज के एक विमान को मंगलवार को कराची हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। विमान में सवार एक यात्री गंभीर रूप से बीमार हो गया था। लेकिन पाकिस्तानी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जियो न्यूज के मुताबिक, पायलट ने विमान को कराची में उतारने की अनुमति मांगी। रपट के मुताबिक, चिकित्सकों ने यात्री सोहन सिंह की चिकित्सा जांच की, लेकिन तबतक वह दम तोड़ चुका था। विमानन कंपनी के मुताबिक, दिल्ली से दोहा के बीच संचालित होने वाला उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 202 वाला विमान बाद में मंगलवार को दिल्ली लौट गया।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई और विमान के चालक ने आपात स्थिति के चलते विमान को किसी नजदीक के हवाईअड्डे पर उतारने का निर्णय लिया। विमान के पहुंचने से पहले ही चिकित्सा सहायता के लिए उचित इंतजाम किया गया था, लेकिन कराची पहुंचते ही मरीज की मौत हो गई। विमानन कंपनी ने कहा कि बोइंग 737 विमान में 141 यात्री सवार थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending