Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिल्ली सरकार ने अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाया

Published

on

Loading

Delhi teacherनई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सरकारी विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की वेतन वृद्धि कर दी। दिल्ली सरकार के इस फैसले से लगभग 17 हजार शिक्षकों को लाभ होने की उम्मीद है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताया, जिन शिक्षकों का पहले एक महीने का वेतन साढ़े सत्रह हजार रुपये था, उन्हें अब 32 हजार रुपये मिलेंगे। इसी प्रकार जिन्हें 20 हजार और साढ़े बाइस हजार रुपये मिलते थे, उन्हें अब क्रमश: 33,120 और 34,100 रुपये मिलेंगे।

यह निर्णय गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया गया। केजरीवाल ने कहा कि पहले अतिथि शिक्षकों को दिन के हिसाब से वेतन मिलते थे, लेकिन अब उन्हें तय मासिक वेतन दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अब अतिथि शिक्षक भी साल में आठ आकस्मिक छुट्टी के हकदार होंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending