Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली : पीडब्ल्यूडी के सभी नालों की सफाई के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)| दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को मानसून के मौसम में सड़कों पर पानी जमा होने से रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी के सभी नालों की सात जून तक सफाई करने का आदेश दिया। जैन ने यह निर्देश मंडोली जेल रोड और मंडोली गांव की सड़कों और नालों के औचक निरीक्षण के बाद दिया।

उन्होंने मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न जगहों पर 1000 पंप लगाए जाएंगे, ताकि सड़कों पर पानी जमा होने पर उन्हें निकाला जा सके।

मंत्री ने कहा, मानसून के समय जल भराव की मुख्य वजह बारिश से पहले नालों की सफाई नहीं होना है। मैं इस पर व्यक्तिगत रूप से निगाह रखूंगा।

जैन के अनुसार, एक समन्वय समिति बनाई जाएगी, जिसमें सभी संगठन नालों की सफाई का कार्य सुनिश्चित करेंगे। इसमें पीडब्ल्यूडी और नगर निगम शामिल होंगे। इस मुद्दे पर कोई दोषारोपण नहीं किया जाएगा।

बाद में सत्येंद्र जैन ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल का दौरा किया और वहां भंडार का जायजा लिया।

जैन के पास स्वास्थ्य विभाग भी है और उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वेक्टर जनित बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Continue Reading

नेशनल

कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।

वह टीवी डिबेट में और कई दूसरे राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। अपनी राजनीति का लोहा इन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मनवा लिया था। छात्र राजनीति में इनके कद का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अतुल कुमार अंजान 20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बन गए थे। अतुल कुमार लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. यूनिवर्सिटी के समय से ही वह लेफ्ट की विचारधारा पर चलते थे।

Continue Reading

Trending