Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिल्ली पहुँचा कलाम का पार्थिव शरीर

Published

on

Loading

 दिल्ली .पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर गुवाहाटी से करीब 12.20 पर  दिल्‍ली पहुँच चूका है। पालाम हवाई अड्डे पर अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर पहुंच चूका है। उनके पार्थिव शरीर को लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी भी पहुंच सकते है।  अब्दुल कलाम जी के अंतिम दर्शन 10 राजाजी मार्ग ले जाया जायेगा।  पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर  7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है ।  शाम 4 बजे से उनके पार्थिव शरीर के दर्शन आम जनता भी कर सकेगी। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का अंतिम संस्कार कल किया जायेगा।   वायु सेना का विशेष विमान उनका शव लेकर पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। कलाम के आवास 10-राजाजी मार्ग पर लोग अपराह्न् चार बजे से लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे पाएंगे। हालांकि पहले इस तरह की सूचना थी कि उन्हें अपराह्न् तीन बजे से श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।

इससे पहले रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने बताया, “कलाम का पार्थिव शरीर यहां से एक विशेष बग्घी में उनके आवास पर ले जाया जाएगा।”

सितांशु कर ने ट्वीट कर बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की अंत्येष्टि तमिलनाडु स्थित उनके पैतृक गांव में होगी। उन्होंने लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति की अंत्येष्टि तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित उनके पैतृक गांव में होगी।”

पूर्व राष्ट्रपति कलाम का सोमवार देर शाम 7.45 बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह शिलांग स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्रों को ‘लिवबल प्लैनट’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बेतानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending