Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिल्ली चुनाव का समय गलत, मोदी को धक्का नहीं : नायडू

Published

on

Loading

कोलकाता| दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की प्रचंड जीत को स्वीकार करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि चुनाव का समय एक नीतिगत गलती थी और भाजपा को अन्य पार्टियों की एकजुटता के खिलाफ खुद को तैयार करना चाहिए। उपराज्यपाल नजीब जंग ने शनिवार को रामलीला मैदान में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो के संगीत अलबम ‘बिकॉज आई लव यू’ को लांच करते हुए नायडू ने कहा कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के काफी दिनों बाद चुनाव कराना नीतिगत गलती थी।

उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर यह धक्का है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कोई असर नहीं पड़ा है। साल 2013 तथा 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के वोट बैंक पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन पार्टियों का क्या होगा, जिन्होंने अपने ज्यादातर मत और आधार दोनों ही गंवा दिए।”

नायडू ने कहा, “हमसे नीतिगत गलती हुई है। इसे स्वीकार करने में मुझे कोई हिचक नहीं है। लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद अगर विधानसभा चुनाव होते तो हम निश्चित तौर पर जीतते। काफी वक्त बाद चुनाव हुआ।”

उन्होंने हालांकि कहा कि हार का भाजपा नेतृत्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेतृत्व पर धक्के का कोई सवाल नहीं उठता।”

नायडू ने कहा, “इस चुनाव से भाजपा को सबक मिली है कि यदि सभी पार्टियां एकजुट हों, तो हमें जीतने की स्थिति में होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आत्मविश्लेषण किया है और अपने आधार के और विस्तार के तरीकों पर गौर करेगी।

नायडू ने कहा, “हमें अन्य चुनौतियों से लड़ने को तैयार रहना चाहिए। यदि अन्य पार्टियां साथ आती हैं, तो हमारी स्थिति ऐसी होनी चाहिए कि हम उनका प्रभावी ढंग से सामना कर सकें और चुनाव में जीत दर्ज करें।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending