Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में आप को प्रचंड बहुमत, भाजपा की करारी हार

Published

on

aap-win-delhi-election, kejriwal-win-in-delhi

Loading

नई दिल्ली| देश की राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक साल बाद शानदार वापसी करते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आप ने रिकॉर्ड 67 सीटें जीती, जबकि लोकसभा चुनाव में सातों सीटें जीतने वाली भाजपा महज तीन सीटों पर सिमट गई और 15 साल सरकार चलाने वाली कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई।

इस शानदार जीत को लेकर आप के कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी व अन्य शहरों में जीत का जश्न मना रहे हैं। दिल्ली में पिछले साल 49 दिन की सरकार बनाने के बाद इस्तीफा देने और इसके बाद वर्ष 2014 में हुए आम चुनाव में मुंह की खाने के बाद भारत की इस सबसे नई पार्टी ‘आप’ विधानसभा में 96 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज करने वाली सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जो एक रिकॉर्ड है।

वर्ष 2012 में आप का गठन करने वाले केजरीवाल (46) को इस जीत ने भावुक कर दिया। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित आवास में उनकी आंखों में खुशी के आंसू देखे गए और वह अपने कई साथियों से गले मिले। इस बीच लोगों के बीच से ‘पांच साल केजरीवाल’ के नारे भी सुनाई दे रहे थे।

आप की सुनामी में न तो भाजपा के धुरंधर बच पाए और न ही कांग्रेस के। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी, जिन्हें स्वयं प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने चुना था, वह भी कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी एस.के. बग्गा से चुनाव हार गईं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा अजय माकन भी सदर बाजार विधानसभा सीट से हार गए हैं। उन्हें आप प्रत्याशी सोम दत्त ने हराया। यहां भाजपा के प्रवीण कुमार जैन दूसरे स्थान पर रहे। आप के शानदार व ऐतिहासिक प्रदर्शन ने सभी को अचंभित कर दिया है। यहां तक कि स्वयं आप नेताओं को भी इसका अंदाजा नहीं था। दिल्ली की पूर्ववर्ती आप सरकार में मंत्री रह चुके मनीष सिसौदिया ने कहा, “यह असाधारण जीत है। हमें भी यकीन नहीं हो रहा।”

वहीं, पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए इसे ‘बड़ी ताकत पर छोटी ताकत की जीत’ बताया। उन्होंने आप सदस्यों को चेताया भी कि वे आसमान में न उड़ें, बल्कि अपने पांव जमीन पर रखें।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending