Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्की बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 3.4 मिलीमीटर की पूर्व मानसूनी बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिन में बदली छाई रहेगी और यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 11 बजे दिल्ली का सबसे गर्म इलाका पालम रहा जहां तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अधिकारी मुताबिक, पूर्व-मानसूनी स्थिति के मद्देनजर मंगलवार को दिल्ली के तापमान में आठ डिग्री तक कमी आई। इस सप्ताह तापमान 35 डिग्री से कम रहेगा।

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, बुधवार को शहर के विभिन्न जगहों में बारिश होगी।

पिछले 24 घंटों में सफदरजंग का तापमान 3.4 मिलीमीटर, पालम का 0.6 मिलीमीटर, लोधी रोड का 7.7 मिलीमीटर और रिज इलाके में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह सुधार देखने को मिला। सुबह 11 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ यह 97 रहा जिसे अच्छा माना जाता है।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून से पहले की बारिश गुरुवार तक जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने आईएएनएस से कहा कि 29 जून से एक जुलाई के बीच किसी भी समय दिल्ली में मानसून की घोषणा हो सकती है।

वहीं, मगंलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो मौसम का सामान्य तापमान है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending