Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिग्विजय का पलटवार, पर्रिकर को बताया सत्ता का भूखा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर राज्य में सरकार गठन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को अपनी पार्टी के सहयोगी नितिन गडकरी को विधायकों की खरीदारी के लिए धन्यवाद देना चाहिए। उन्हें पर्रिकर को ‘सत्ता का भूखा’ करार दिया।

दिग्विजय ने पर्रिकर द्वारा शुक्रवार को की गई टिप्पणी के लिए ट्विटर पर उन पर हमला बोला। पर्रिकर ने दिग्विजय को इस बात के लिए धन्यवाद दिया था कि विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं जुटा पाई।

सिंह ने कहा कि गोवा के लोगों के जनादेश पर डाका डाला गया। उन्होंने कहा, “मनोहर पर्रिकर गोवा में सरकार बनवाने के लिए मुझे धन्यवाद देते हैं। वास्तव में उन्हें नितिन गडकरी को धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने 12 मार्च को तडक़े गोवा में एक होटल से विधायकों की खरीदारी की।”

सिंह ने कहा, “और उन्हें गोवा के राज्यपाल को भी धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने संविधान, सरकारिया आयोग के दिशानिर्देश और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का उल्लंघन किया और गोवा के लोगों के जनादेश पर डाका डाला।”

पर्रिकर अभी भी राज्यसभा सदस्य हैं और वह शुक्रवार को सदन में आए थे, और उन्होंने दिग्विजय सिंह पर चुटकी ली थी, जो पार्टी के गोवा प्रभारी हैं। पर्रिकर ने कहा था, “मैं सम्मानित सदस्य दिग्विजय सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं, जो गोवा में मौजूद थे, लेकिन कुछ नहीं कर पाए और इस कारण ही मैं सरकार बना सका।”

बाद में जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद क्यों दिया, तो पर्रिकर ने कहा, “मैंने उन्हें उनकी अक्षमता के लिए धन्यवाद दिया।” कांग्रेस ने 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव में 17 सीटें जीती थी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि भाजपा सिर्फ 13 सीटें जीत पाई थी। लेकिन भाजपा ने अन्य छोटी पार्टियों के साथ मिलकर राज्य में गठबंधन सरकार बना ली।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending