Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिग्गज हॉकी खिलाड़ी जसवंत राजपूत का निधन

Published

on

Loading

कोलकाता | देश को ओलम्पिक में स्वर्ण पदक दिला चुकी हॉकी टीम के सदस्य रहे दिग्गज खिलाड़ी जसवंत सिंह राजपूत का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कोलकाता के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा था।

बंगाल हॉकी संघ (बीएचए) के सहायक सचिव खालिद हुसैन ने कहा, “वह सीने में संक्रमण की परेशानी से जूझ रहे थे और पिछले दो सप्ताह से उनकी हालत गंभीर चल रही थी। बुधवार की सुबह एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान 86 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ।” भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज मिडफील्डर राजपूत ने लंदन ओलम्पिक-1948 में देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया। इसके अलावा वह हेलसिकी में 1952 में हुए ओलम्पिक में भी स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय टीम का हिस्सा रहे। दिल्ली में जन्मे राजपूत स्कूली शिक्षा के दौरान ही हॉकी खेलने लगे थे और बाद में उनका परिवार कोलकाता जाकर बस गया। शुरुआत में उन्होंने लेफ्ट मिडफील्डर के तौर पर खेलना शुरू किया, हालांकि बाद में वह सेंटर मिडफील्डर के तौर पर खेलने लगे और उन्हें उनकी ड्रिबलिंग एवं गेंद पर नियंत्रण रखने के कौशल के लिए जाना गया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending