IANS News
दलितों पर अत्याचार नहीं रुका, तो बौद्ध धर्म अपना लूंगा : मांझी
पटना, 6 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने यहां गुरुवार को देश और राज्य में दलितों पर हो रहे हमले पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अगर यह नहीं रुका तो वे लोग बौद्ध धर्म अपना लेंगे। पटना में भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि के मौके पर बाबा साहेब को नमन किया और पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश में दलितों पर दमन और उत्पीड़न बढ़ा है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
मांझी ने कहा, “हमलोगों को ब्राह्मणवाद के कारण पीछे रखा गया और एक खास रणनीति के तहत हमें अलग-थलग किया गया।”
अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मांझी ने कहा कि धर्मपरिवर्तन को लेकर वे अपने समर्थकों से बातचीत करेंगे और इस पर फैसला लेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्हें बौद्ध धर्म अपनाने में कोई हर्ज नहीं दिखता। मांझी ने एकबार फिर निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग दोहराते हुए इसके लिए जल्द ही पार्टी द्वारा आंदोलन करने की बात कही।
मांझी की पार्टी कुछ ही महीनों पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक (राजग) से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन में शामिल हुई है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक24 hours ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस