Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस तोमर के साथ बिहार पहुंची

Published

on

Loading

भागलपुर/मुंगेर | फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस तोमर के साथ शुक्रवार को बिहार के मुंगेर पहुंची और यहां के विश्वनाथ सिंह विधि कॉलेज जाकर नामांकन रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। इस दौरान तोमर से भी पूछताछ की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को संस्थान से जो साक्ष्य जुटाए थे, उसी के आधार पर तोमर से पूछताछ की गई। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य आऱ क़े मिश्रा और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, तोमर को कॉलेज के पुस्तकालयों तथा कई अन्य कमरों की भी पहचान कराई गई। कॉलेज में हस्ताक्षर का नमूना और फोटोयुक्त दस्तावेज नहीं होने के कारण साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस भागलपुर स्थित तिलका मांझी विश्वविद्यालय रवाना हो गई। यहां पुलिस परीक्षा प्रवेश पत्र, प्रोविजनल सर्टिफिकेट पंजीकृत सहित अन्य कागजातों को जुटाने का प्रयास करेगी। कॉलेज से कई दस्तावेज की फोटो कॉपी भी पुलिस अपने साथ ले गई है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस तोमर को लेकर गुरुवार देर शाम भागलपुर पहुंची थी। टीम में शामिल अधिकारी ने विश्वनाथ सिंह विधि कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात की थी और तोमर से संबंधित कई जानकाारी हासिल की। इस क्रम में पुलिस की एक टीम विश्वविद्यालय के कुलपति रमाशंकर दूबे से भी बात की। दिल्ली पुलिस ने हालांकि इस संबंध में पत्रकारों को कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। संस्थान के नामांकन पंजी के अनुसार, तोमर ने वर्ष 1994 में मुंगेर के विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान में दाखिला लिया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending