Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राहुल गांधी दिल्ली के सफाई कर्मियों से मिले

Published

on

Loading

नई दिल्ली| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। ये कर्मचारी पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल पटपड़गंज में पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मिले। हड़ताली कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान दिल्ली कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय माकन भी उनके साथ थे।

माकन के आधिकारिक टिवटर खाते से किए गए ट्वीट के मुताबिक, “राहुल वेतन भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं पर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों से बात कर रहे हैं।”

पूर्वी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में हड़ताल पर हैं।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने पूर्व में वेतन में देरी के विरोध में मयूर विहार और पटपड़गंज क्षेत्रों में कूड़ा फेंका था।

प्रादेशिक

ई मेल के जरिए अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के बाद अहमदाबाद के तीन स्कूलों में आज बम की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। इससे ठीक एक दिन पहले सुबह के समय एक ईमेल मिला, जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इस सूचना के मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक बाहरी सर्वर से मेल भेजा गया था, जिसमें कहा गया कि जो लोग नहीं मानेंगे उनके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे और हम इसे बम से उड़ा देंगे। बता दें कि इससे पहले दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस धमकी पर गंभीरता से पुलिस-प्रशासन ने जांच की और स्कूलों को खाली करा कर स्कूलों की तलाशी ली गई। हालांकि यह धमकी केवल अफवाह मात्र निकली। हालांकि इस बाबत भी पुलिस की जांच जारी है।

बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस बाबत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस विभाग सख्त एक्शन लेने की बात कह रहा है। जिस ईमेल आईडी से मेल भेजा गया है, उसकी भी जांच की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं कुछ भी अज्ञात मिले या दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

Continue Reading

Trending