Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तीन बार तलाक को समान नागरिक संहिता से न जोडें : वेंकैया

Published

on

Loading

नई दिल्ली,  केंद्रीय मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि तीन बार तलाक को समाप्त करने के मुद्दे को समान नागरिक संहिता से नहीं जोड़ा जाना चाहिए और न ही इसका राजनीतिकरण किया जाना चाहिए। वेंकैया ने कहा, “लोग तीन बार तलाक को समान नागरिक संहिता से जोड़कर भ्रमित कर रहे हैं। इस मुद्दे पर चर्चा करने में कुछ गलत नहीं है और लोगों पर कुछ भी थोपा नहीं जाएगा।”

समान नागरिक संहिता के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संवाददाता सम्मेलन के एक दिन बाद नायडू ने कहा कि समान कानून आम सहमति पर आधारित होंगे और इन पर चर्चा की जानी चाहिए।

वेंकैया ने कहा, “सीमा पर हालात के बारे में बात कर उसमें प्रधानमंत्री मोदी को घसीटा जा रहा है। यदि आप इतना ही इच्छुक हैं तो आप किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और धार्मिक नेताओं से इसकी उम्मीद नहीं की जाती।”

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने और यह सुनिश्चित करने का है कि कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा।

नायडू ने धार्मिक नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे पर देश में चर्चा चाहती है।

उन्होंने कहा, “हम इस मुद्दे पर बहस और चर्चा का स्वागत करते हैं। जो भी इस मुद्दे पर कहना चाहता है उसका इस बहस में स्वागत है। वह अपने विचार सबके सामने रख सकता है। हमें एक सार्थक बहस की उम्मीद है और इसके लिए सभी समुदायों को जरूर आगे आना चाहिए।”

नायडू ने कहा कि देश का मूड तीन बार तलाक की प्रणाली को समाप्त करने का है।

उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी धर्म या जाति हो, महिलाओं के साथ भेदभाव गलत है। यह मुद्दा महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने का है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending