Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में गूंजा नारा ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’

Published

on

डोनाल्ड ट्रंप, 'अबकी बार ट्रंप सरकार', 2014 लोकसभा चुनाव, 'अबकी बार, मोदी सरकार'

Loading

डोनाल्ड ट्रंप, 'अबकी बार ट्रंप सरकार', 2014 लोकसभा चुनाव, 'अबकी बार, मोदी सरकार'

donald trump narendra modi

वॉशिंगटन। भारतीयों का जादू पूरी दुनिया में लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है खासतौर पर इन दिनों अमेरिका में भारतवंशियों की ज्यादा पूछ होने लगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों में काफी समय बिताते नजर आ रहे हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रंप के चुनावी अभियान में भारतीयों को लुभाने के लिए भारत में सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पैंतरे आजमाए जा रहे हैं। एक टीवी विज्ञापन में रिपब्लिकन उम्मीदवार ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’ कहते नजर आ रहे हैं। याद दिला दें कि भारत में 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा का नारा ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ खूब मशहूर हुआ था।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किसी उम्मीदवार ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को अपनी ओर करने के लिए इस तरह का प्रयास किया हो। वैसे भारतीय अमेरिकी लोग लंबे समय से डेमोक्रैटिक पार्टी के समर्थन में रहे हैं लेकिन इस बार कुछ कहा नहीं जा सकता। जिस तरह से ट्रंप अमेरिकी-भारतीय समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं, हो सकता है इस बार बाजी पलट जाए।

डोनाल्ड ट्रंप के इंडियन-अमेरिकन अडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन शलभ कुमार ने बताया कि यह विडियो ऐड 30 सेकेंड का है और 20 चैनलों पर दिखाया जा रहा है।’ इंडियन अमेरिकन चैनल्स पर एक दिन में 20 बार दिखाया जाता है। ऐड विडियो में ट्रंप के न्यू जर्सी में दिए गए भाषण के अंशों को शामिल किया गया है, जिसमें उन्होंने हिंदू समुदाय और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थी। विडियो में मोदी की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending