Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

डेविस कप : सोमदेव ने भारत को दिलाई बराबरी

Published

on

डेविस कप, सोमदेव देवबर्मन, भारत को दिलाई बराबरी, चेक गणराज्य

Loading

नई दिल्ली| सोमदेव देवबर्मन ने शुक्रवार को दूसरा एकल मुकाबला जीतकर भारत को यहां जारी डेविस कप वल्र्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में चेक गणराज्य के खिलाफ 1-1 से बराबरी दिला दी। आर. के. खन्ना स्टेडियम में विश्व के 164वीं वरीयता प्राप्त सोमदेव ने अपेक्षाओं के भारी दबाव के बीच खेलते हुए बड़ा उलटफेर किया और विश्व के 40वीं वरीयता प्राप्त जिरी वेसेले को 7-6, 6-4, 6-3 से मात दी।

भारत को पहले एकल मुकाबले में हार मिली थी। युकी भाम्बरी चेक गणराज्य के लुकास रोसोल से पहला एकल मैच हार गए थे। विश्व के 125वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी युकी को विश्व के 85वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोसोल से 2-6, 1-6, 5-7 से मात झेलनी पड़ी थी। चेक गणराज्य के पहले मुकाबले में युकी की हार के बाद भारत की आंखें सोमदेव देवबर्मन पर टिकी थीं और सोमदेव बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत की उम्मीद पर खरे उतरे।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending