Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

डेंगू, चिकनगुनिया से घबराएं नहीं : नड्डा

Published

on

नड्डा

Loading

नड्डानई दिल्ली| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने बुधवार को कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों से घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के लिए उनसे सहयोग मांगा। नड्डा ने एक संवादाता सम्मेलन में कहा, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है।”

नड्डा ने कहा, “हर जगह, खास तौर पर दिल्ली में, हमें लोगों के सहयोग की जरूरत है। मच्छरों के प्रजनन को रोका जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “हर परिवार को घरेलू स्तर पर इसमें भागीदारी करनी होगी। हमें इसकी जांच करने की आवश्यकता है कि कहीं भी पानी का जमाव न हो।”

उन्होंने स्वच्छता और सफाई पर बल दिया। साथ ही कहा कि उन्होंने बुधवार को इस बारे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से बात की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उन्हें भरोसा दिया कि उनके पास सभी जरूरी संसाधन हैं।

नड्डा ने कहा, “मैंने सत्येंद्र जैन से बात की है। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी संसाधन हैं और वे केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य कर रहे हैं।” जैन ने नड्डा को भरोसा दिया कि दिल्ली के पास सभी दवाएं, अस्पतालों में बिस्तर और जांच की सुविधा मौजूद है।  राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार तक चिकनगुनिया से पांच और डेंगू से चार मौतें हो चुकी हैं। इस तरह वेक्टर जनित रोगों की वजह से कुल नौ मौतें हो गई हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending