Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ट्विटर पर अमेरिका की एनएससी ने लिखा ‘जय हिंद’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) ने रविवार को ट्विटर पर जय हिंद लिखा। एनएससी ने यह भी लिखा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा दोबारा भारत आकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। एनएससी द्वारा संचालित एनएससी प्रेस ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस पर शामिल होने के लिए दोबारा भारत आकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इससे अमेरिका-भारत संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा। जय हिंद।”

एनएससी मुख्य मंच है, जिसके जरिए राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति मामलों पर विचार करते हैं। एनएससी के ट्वीट को व्हाइट हाउस के ट्विटर हैंडल ने भी दोबारा ट्वीट किया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुजेन राइस ने भी ट्विटर पर ‘जय हिंद’ लिखा। राइस ओबामा के साथ भारत यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति ओबामा के साथ भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का साक्षी बनने को लेकर उत्साहित हूं। जय हिंद।”

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending