Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप के शपथ-ग्रहण से पहले रात्रिभोज में शामिल हुए मीका सिंह

Published

on

Loading

ट्रंप के शपथ-ग्रहण से पहले रात्रिभोज में शामिल हुए मीका सिंह

वाशिंगटन | अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ-ग्रहण से पहले यहां हुए एक रात्रिभोज में बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने शिरकत की। उनका कहना है कि वह इस ‘प्रतिष्ठित रात्रिभोज’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। सिंह ने शुक्रवार सुबह दो मिनट लंबा वीडियो साझा किया, जिसमें ट्रंप यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि दर्शकों के बीच एक खास शख्स मौजूद हैं, जिसने कड़ी मेहनत की और उनकी बेटी इवांका से शादी की। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि जेरेड कुशनर बढ़िया काम करेंगे।

तस्वीर में काले कपड़े पहने नजर आ रहे मीका सिंह ने लिखा, “वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति के साथ प्रतिष्ठित रात्रिभोज में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

गायक ने शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आयोजित रात्रि भोज की तस्वीरों की एक सीरीज भी साझा की।

पिछले साल आठ नवम्बर को हुआ राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले ट्रंप शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending